फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फास्ट फूड संचालक का पंखे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। नगर क्षेत्र स्थित सादात रोड बस स्टैंड के पास एक फास्ट फूड दुकान के संचालक का शव मंगलवार को सुबह शटर बंद कमरे में पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नगर के सादात रोड पर चायको बार नाम से फास्ट फूड की दुकान है। दुकान के कर्मचारी और पार्टनर राहुल गुप्ता सुबह 10:00 बजे दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर अंदर से बंद था। दुकान के कर्मचारियों ने दुकान की दूसरी चाबी मंगाकर शटर खोला। शटर उठाया तो मनीष गुप्ता (24) पंखे पर बिजली के तार से बने फंदे से लटकता मिला। दुकान के कर्मचारियों ने पुलिस की उपस्थिति में उन्हें फंदे से नीचे उतारा। मृतक मनीष मूल रूप से वाराणसी जिले के चोलापुर थानाक्षेत्र के अल्सरैया गांव का निवासी था। दुकान के पार्टनर आपस में मामा-भांजे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मृतक की बहन भाग्यवंती ने आरोप लगाया कि राहुल मनीष को प्रताड़ित करता था। दुकान के पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा भी हुआ था। मनीष शादीशुदा नहीं था। उसके माता-पिता नहीं हैं। उसकी देखरेख बहन करती थी। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें