फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने भेज दिया कापी-पर्चा

Sat, 30 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तिथि करीब आते ही इसकी तैयारी जोर पकड़ने लगी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा के लिए शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का प्रश्नपत्र जिलों में भेज दिए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा के लिए 85 हजार से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही यहां आ चुकी है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में दोनों कक्षाओं के 225046 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें हाईस्कूल के 122447 तथा इंटर के कुल 102599 परीक्षार्थी हैं।

हाईस्कूल में 120281 संस्थागत  एवं 2166 व्यक्तिगत  तथा इटरमीडिएट में 98994 संस्थागत एवं 3605  व्यक्तिगत

सहित । जिले में इस बार कुल 381 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए इस बार 20 छात्रों पर एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जा रही है। यही नहीं कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र जारी  किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ दिनों पहले हाईस्कूल की 64 हजार तथा इंटर की 23 हजार उत्तर पुस्तिका यहां आ चुकी है। शनिवार को दोनों कक्षाओं का पांच ट्रक प्रश्नपत्र जिले को उपलब्ध हो गया। दिन में उतरे पहले ट्रक में 717 पैकेट प्रश्नपत्र
विज्ञापन


बताए गए। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, वित्त एवं लेखाधिकारी सतीश सिंह, शैलेन्द्र यादव सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें