शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। आम घाट सहकारी कालोनी के गांधी पार्क में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उन्हें सच्चा देशभक्त और अहिंसा का पुजारी बताया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी ने गरीबों, दलितों के उत्थान के लिए अंतिम दम तक संघर्ष किया था। डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता के बताए रास्ते पर चलने और
धर्मनिरपेक्षता कायम रखने के लिए अथक प्रयास करना होगा। वरिष्ठ नेता पंकज दुबे ने उनके जीवन एवं कार्यों की चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल
दुबे, परवेज अहमद खां, मुहम्मद राशिद, फैसल कमाल सिद्दीकी, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, मुहम्मद समीउल्लाह खां, हामिद सिद्दीकी, हरेन्द्र यादव, मिलिंद सिंह, बटुकनारायण मिश्र, अरविंद मिश्र, मंसूर आलम राईनी, इफ्तेखार अहमद, काजी हिफजुर्रहमान, विश्वमोहन शर्मा, अजय सिंह, राफेज्या तथा डा. मधुकर उपस्थित रहे।
देवकली संवाददाता के अनुसार, धनेश्वर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कन्हैया यादव, मातृ गंगाजली महाविद्यालय में प्रबंधक तहसीलदार यादव, विमला महाविद्यालय में प्रबंधक योगेश यादव तथा बंशी गोपाल महाविद्यालय में प्रबंधक कैलाश यादव
की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि अर्पित की गई।