फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं

Thu, 06 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रांतीय नेतृत्व में लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री हरिहर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की न्यायोचित और वाजिब मांगों के प्रति
विज्ञापन


सरकार गंभीर नहीं है। सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद भी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं।
कहा कि मुख्य मांगों में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय, देय लाभ, विनियमितीकरण, अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी

शिक्षकों पर पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है। संचालन कर रहे जिला मंत्री विजय कुमार मधुरेश ने कहा कि भ्रष्टाचार संगठन के लिए चुनौती बना हुआ है। बिना सुविधा शुल्क के चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान लगाना एवं

पीएफ से लोन लेना शिक्षकों के लिए मुश्किल साबित होता है। अंत में मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। धरना सभा में त्रिभुवनलाल, मुहम्मद बहाउद्दीन, सतीश राय, झगड़ू सिंह यादव,
विज्ञापन


नगीना सिंह कुशवाहा, श्यामबिहारी उपाध्याय, योगेन्द्र, अनिरुद्ध सिंह यादव,  गुलाबचन्द्र गुप्ता, गिरजा प्रसाद, मुहम्मद मुस्लिम, केशव सिंह यादव, बृजनारायण पाठक, गोपाल राम, मुहम्मद इसराइल, प्रभात श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त
किया। अध्यक्षता सुखराम सिंह ने की।

गांधी मेमोरियल इंटर कालेज की बैठक में कई शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की सदस्यता त्यागकर चेतनारायण सिंह गुट की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुबच्चन सिंह यादव ने दी। बताया
विज्ञापन


कि कई शिक्षकों ने चेतनारायण सिंह गुट की सदस्यता ग्रहण की है। विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह के समक्ष सभी शिक्षकों को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें