गाजीपुर। अपनी मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन की त्योरी चढ़ी हुई है। शुक्रवार को प्रधानों ने आस्तीन चढ़ाते हुए विभिन्न विकासखंडों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सदर ब्लाक परिसर में कोविड-19 के लिए सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए कार्य का बहिष्कार किया गया। चेतावनी दिया कि जल्द मांग पूरा नहीं हुई तोा वह चुप नहीं बैठेंगे।
देवकली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव एवं सदर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों की मांग जायज है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भयंकर यादव, रमेश यादव, भोला यादव, नंदलाल, मनोज कुमार, विनय कुमार, मुनीब राम, पूनम देवी, रमेशचंद्र कुशवाहा, अशोक, चंद्रजीत यादव, जितेंद्र, रमेशचंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकासखंड में शुक्रवार को ग्राम प्रधान संघ के तत्वावधान में नारेबाजी करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव ने कहा कि अब तक पुराने किए गए कार्य का भी भुगतान नहीं किया गया है जिससे ग्राम प्रधान अब परेशान हो गए हैं। उमेश यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान जीपीडीपी के अनुसार ही कार्य करेंगे। विजय यादव ने कहा कि जब तक प्रधानों की मांग पूरी नहीं होती तब तक किसी भी प्रकार का विकास कार्य गांव में नहीं कराया जाएगा। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने एडीओ आईएसबी राजेश गुप्ता को पत्रक सौंपा। इस अवसर पर मदन यादव, संजय राय, रामराज बिंद, रजनीश यादव, संतोष कुशवाहा, गुड्डू यादव, सुरेश यादव, नवीन कुमार, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार संघ के ब्लाक अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतचत्व में ब्लाक परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर हुंकार भरी। संघ के पदाधिकारियों ने एक लिखित मांग पत्र डीपीआरओ को संबोधित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अरुण कुमार को सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों को प्राप्त सभी संवैधानिक अधिकारों में किसी तरह का अनुचित हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कराए गए कार्यों का भुगतान अविलंब कराया जाए। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय बच्चन, एकराम खां, उपेंद्र कुमार शर्मा, राकेश राय लोहा, लल्लू राय, मोती यादव, लालबहादुर सिंह, शमशाद खां आदि उपस्थित थे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को प्रधान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। विमलेश राय ने कहा कि अगर पांच दिवस के भीतर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो इस मामले को लेकर संघ आंदोलन को बाध्य होगा। धरना-प़दर्शन में गयाशंकर यादव, अफ्तखार अंसारी, रामसिंहासन यादव, रामाराम, कपूरचंद्र कुशवाहा, रामदुलार यादव, इरफान अहमद, सुरसती देवी, विजयशंकर राय, गुंजन यादव, सिंधिया राय, रविप्रकाश राय, राजेश खरवार आदि उपस्थित थे।