फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो दिनों से बैंक में खत्म कैश, निराश होकर लौट रहे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। यूनियन बैंक शाखा में बीते दो दिनों से कैश नहीं होने से उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। इस पर उपभोक्ताओं ने बैंक प्रबंधन की ओर से कैश खत्म होने की पहले से कोई सूचना नहीं देने का आरोप लगाया, जिससे दूर-दराज से पहुंचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक शाखा में पहुंचे उपभोक्ता राम बदन, श्याम लाल, अनीता ने बताया कि, बैंक की पुरानी शाखा होने से इसमें करीब एक लाख उपभोक्ता है। सामान्य दिनों में इस शाखा से रोजाना करीब 10 से 15 लाख रुपये का लेनदेन होता है।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार की सुबह से ही शाखा पर उपभोक्ता कैश के लिए पहुंचने लगे। लेकिन काउंटर के बोर्ड पर कैश नहीं होने का बोर्ड लगा पाया। शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया कि, कैश की आपूर्ति समय पर न होने के कारण यह समस्या हुई। जमा किए गए पैसे से कुछ-कुछ छोटे भुगतान किए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही स्थिति के सामान्य होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें