फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के विरोध में ब्लाॅक पर तालाबंदी

Tue, 18 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड मुख्यालय पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन जायसवाल पर बीते दिनों जानलेवा हमला करने वाले कोटेदार की गिरफ्तारी न होने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को विकास खंड  मुख्यालय पर ताला बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन     शुरु किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी कोटेदार को गिरफ्तार करने की          मांग की।
विज्ञापन



मालूम हो कि विकासखंड के चौराबोझ गांव में शनिवार की देर शाम ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन  जायसवाल सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान पर ग्रामीणों की शिकायत पर राशन  वितरण कराने गये थे। इसी दौरान कोटेदार के मनमाने रवैए को लेकर रोक-टोक करने  लगे।

इसी बीच कोटेदार ने अपने परिवार वालों के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी पर लाठी-डंडे से हमला बोलते हुए उनकी जमकर पिटाई की थी। किसी तरह ग्रामीणों की सहायता से वह जान बचाकर वहां से भागे। मौके पर पहुंची नोनहरा थाना पुलिस घटना की जानकारी करने बाद वहां से चलते बनी थी। घटना के दिन ही देर रात दोनों पक्षों द्वारा थाने में नामजद तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन


दो दिन बीत जाने के बाद भी कोटेदार की गिरफ्तारी न होने से नाराज पंचायत कर्मियों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर विकास खंड मुख्यालय पर  ताला बंद कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरु किया। इस मौके पर राजकुमार यादव, जयप्रकाश यादव, सचिन कुमार, राजेश कुमार,  रितेशचंद्र राय, गुलाबचंद्र गुप्ता, रमेशचंद्र, गोपाल सिंह, प्रभाकर  पांडेय, मदनलाल, उदय प्रसाद, शंकर राम, रिंकू यादव, संजय गुप्ता, नईम खां,  रामबहादुर,सुनील,पतिराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें