फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री ने की एंबुलेस सेवा की शुरूआत

Thu, 25 Dec 2014 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के लंका मैदान में गुरुवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा की शुरूआत की। लंका मैदान स्थित सभागार उन्होंने एंबुलेंस भारत विकास परिषद को संचालन के लिए अधिकृत करते हुए बताया कि यह सुविधा राइट्स लिमिटेड जो रेल मंत्रालय से सम्बद्ध विभाग है, उसकी ओर से वित्तपोषित की गई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि जिले का सर्वांगीण विकास किया जाए। जिले में फरवरी माह में भारत सरकार की योजना के अनुसार विकलांगों को उपकरण वितरण का वृहद कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक धनंजय तथा राइट्स लिमिटेड के उप महाप्रबंधक आरके चतुर्वेदी, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अरविंद राय, अरुण राय, प्रवीण गुप्त, एचएनएस यादव, चंद्रमा यादव, साहब राय, शिवशंकर राय, धनंजय सिंह, अनिल कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


 इससे पहले संजय कुमार ने अतिथि परिचय तथा वृत निवेदन सुमनलता राय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डा. रामव्यास तिवारी ने की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें