फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा में 1161 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Tue, 02 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) मंगलवार को जिले के नौ केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई इस परीक्षा में दोनों पालियों में 1161 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल विहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दस्तों की ओर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 15937 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके लिए शहर में कुल 9 केंद्र बनाए गए थे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा पहली पाली में दिन में 10 बजे से 12.30 तक और जूनियर स्तर की परीक्षा दूसरी पाली में 2.30 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी। दो पालियों में हुई परीक्षा में 1161 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली

पाली में कुल 10842 परीक्षार्थियों में से 10076 ने परीक्षा दी। जबकि 766 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5095 परीक्षार्थियों में से 395 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 4700 परीक्षा में बैठे। इस तरह से दो पालियों में संपन्न हुई टीईटी
विज्ञापन


की परीक्षा 14776 परीक्षार्थियों ने दी। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके

अलावा गठित तीन सचल दस्ते भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक मनिराम सिंह ने बताया कि टीईटी की परीक्षा दो पालियों में नकल विहीन सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें