फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने मातहतों की क्लास ली

Mon, 01 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में डीआईजी डा. संजीव गुप्ता ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों संग सोमवार को बैठक की। इस दौरान कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता है। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में किसी को गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले के साथ
विज्ञापन


सख्ती से पेश आया जाएगा। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की खैर नही है। जिस क्षेत्र में चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना होगी। वहां के थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। लंबित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने जमानिया में दो फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, अपरपुलिस अधीक्षक नगर लल्लन राय, ग्रामीण अनिल कुमार सिसोदिया, क्षेत्राधिकारी सदर वेदप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें