गाजीपुर। मनिहारी - जखनिया मार्ग का जल्द ही कायाकल्प होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
करीब 31.61 करोड़ की लागत से इस 14 किमी मार्ग का निर्माण होगा, इससे करीब दो लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
करीब दस वर्षों से दो दर्जन से अधिक गांव के लोग मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोग हिचकोले खाने को विवश हैं। अब इसके निर्माण से लोगों को आवागमन काफी सहूलियत होगी।
जनपद के उत्तरी हिस्से में स्थापित जखनिया तक आवागमन करने के लिए लोगों को 14 किमी मनिहारी- जखनिया मार्ग तय कर पहुंचना पड़ता है।
स्थिति यह है कि इस मार्ग में एक दर्जन से अधिक गड्ढे व क्षतिग्रस्त होने से आए दिन लोगों को दुर्घटना में घायल होना पड़ रहा है।
अब इस मार्ग के निर्माण होने से करीब इस मार्ग से सटे बिजहरा, मनिहारी, सोनहरा, बसीला, रामसिंहपुर, खड़वाडीह, अलीपुर मदरा, नसरतपुर, पदमपुर सहित करीब 24 से अधिक गांव के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
सबसे अधिक सहूलियत तो उन लोगों को होगी, जिन्हें जखनिया तहसील के अलावा दो सिद्धपीठ तक जाना है।
इस मार्ग के निर्माण से लोगों को जहां आवागमन की दिक्कतों से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं आए दिन हो रहे हादसे से भी छुटकारा मिलेगा।
पीडब्लूडी एक्सईएन बीएल गौतम ने बताया कि 31.61 करोड़ की लागत से मनिहारी- जखनिया मार्ग का निर्माण होगा।
टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला