सादात। थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा के पास बुधवार की शाम एक साइकिल और पिकअप की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे।
डोरा गांव निवासी मुराहू राम ( 68) साइकिल से कहीं जा रहे थे। सादात की तरफ से धान लादकर एक पिकअप ने सामने से साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मुराहू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर पकड़े जाने के भय से चालक पिकअप लेकर भाग रहा था कि छपरा स्थित एक काॅलेज के छात्रावास के ठीक सामने पेड़ से वाहन टकरा गया।
हादसे में कौड़ा (ठठरा) निवासी गुड्डू राजभर (45) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल वृद्ध और चालक को पीएचसी मिर्जापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला