शहर कोतवाली क्षेत्र के सकरताली गांव से पुलिस टीम ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित और दस हजार रुपये इनामी को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शातिर का चालान कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में रजागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामाश्रय राय, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र यादव, कांस्टेबल कृष्णमुरारी मल्ल भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित और दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी प्रेमचंद्र भारती निवासी सकरताली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया गया। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी काफी शातिर है। इसकी तलाश चल रही थी। इसके खिलाफ सुहवल और नगर कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा इसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।