फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दस कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 317 तक पहुंची

Wed, 24 Jun 2020 09:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सुबह में दो मरीजों के मिलने के बाद देर शाम कोरोना के 8 पॉजिटिव केस मिले। इनमें से एक शहर का भी निवासी है। आशंका जताई जा रही है कि यह ट्रेवल एजेंसी संचालक के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। जबकि अन्य ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 317 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


इसमें 78 एक्टिव मरीज हैं और 239 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी तक दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बुुधवार को मिले दस कोरोना संक्रमितों की पुष्टि जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने की करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी को और सर्तक रहने की जरूरत है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले 10 व्यक्तियों में से शहर के आम घाट न्यू कॉलोनी का एक, कासिमाबाद तहसील के उचौरी गांव का एक, देवकली के महिचा का एक, रेवतीपुर के नवली और गोपालपुर में एक- एक, करंडा के माहेपुर में एक, सैदपुर के औड़िहार में एक तथा मुहम्मदाबाद के खरडीहा में एक मिले हैं। सभी को इलाज के लिए शम्मे-ए-गौसिया हॉस्पिटल सहेड़ी में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में अब तक कुल 7578 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए जा चुके हैं। जिनमें से 6579 के जांच की रिपोर्ट आ चुकी है। हाल ही में जनपद में शुरू की गई ट्रू नेट मशीन के जरिए जांच भी जारी है। अब तक इस मशीन द्वारा 127 कोरोना संदिग्धों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 116 निगेटिव पाए गए हैं, जबकि सात का परिणाम पॉजिटिव आया है। जिन्हें बीएचयू लैब से कंफर्म करने के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें