फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 घंटे दो डिग्री नीचे आया तापमान, दिन भर नहीं निकली धूप

विज्ञापन
शहर के नखास पर रात आठ बजे कोहरे के बीच सुनसान पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में 24 घंटे के अंदर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम एक तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। दिन भर धूप नहीं निकली और पछुआ हवा छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने के कारण लोग ठिठुरते रहे। वहीं, सुबह घने कोहरे के कारण यातायात पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

जिले में रविवार को सुबह घने कोहरे की चादर तनी रही, जिसके कारण दृश्यता 11 मीटर रही। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। ज्यादातर चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। वहीं, लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली और दिनभर बादल छाए रहे। इसके कारण पूरा जिला ठंड की चपेट में रहा।
शीतलहर के कारण लोग कांपते रहे। ठंड से लोगों के हाथ व पांव की अंगुलियां सिकुड़ गई थीं। राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम 16 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन जनवरी को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि पांच व छह जनवरी को जनपद में ग्रीन जोन का अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें