फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: अफजाल अंसारी की पत्नी का पेट्रोल पंप फिर से खुला, तहसीलदार को कराया गया प्रशासक नियुक्त

Mon, 05 Feb 2024 03:49 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

अफजाल अंसारी की पत्नी के पेट्रोल पंप को प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति बताकर कुर्क कर लिया था। इसके बाद अफजाल अंसारी की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। ऐसे में अब इसे फिर से खोल दिया गया है। 
विज्ञापन
बसपा के सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली अंतर्गत फिरोजपुर के पास स्थित सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी के पेट्रोल पंप को फिर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री के लिए खोल दिया गया। हालांकि इस पेट्रोल पंप पर तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से फिरोजपुर स्थित मौजा अहमद पट्टी में 0-168 हेक्टेयर जमीन डीड लीज पर लेकर इंडियन आयल का पेट्रोल पंप खोला गया था। इसे प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति बताकर पिछले वर्ष जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुर्क कर लिया था। पेट्रोल पंप की मशीन आदि को भी हटा दिया गया था। इसके बाद फरहत अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त कराया। इसके बाद उनकी निगरानी में पेट्रोप पंप चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें