फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप, न्यायिक कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। द तहसील बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बार भवन में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर न्यायालय में अभद्र व्यवहार, वादकारियों की समस्याओं के निस्तारण में हो रही कठिनाई और कार्यप्रणाली को लेकर विरोध दर्ज करते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामदुलार राम ने आरोप लगातया कि तहसीलदार सुनील सिंह न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ सम्मान जनक व्यवहार नहीं करते हैं। वादकारियों को भी अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं। इसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। कहा कि 28 जुलाई से तहसीलदार एवं न्यायिक तहसीलदार न्यायालयों के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यप्रणाली में सुधार और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की भी मांग की है। साथ ही तहसील बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह को सौंपा। इस मौके पर महामंत्री नर्वदेश्वर सिंह उर्फ मिंटू सिंह, अमलेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष निसार अहमद, पप्पू यादव, महेंद्र सिंह, दूधनाथ राम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। इधर, तहसीलदार सुनील सिंह ने बार एसोसिएशन के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई फाइल लंबित नहीं है और न ही उनके द्वारा किसी अधिवक्ता और वादकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग या अभद्र व्यवहार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें