फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील की समस्याओं को संवाद से हल किया जाए : लोकेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन की स्थानीय तहसील इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को उप जिलाधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह यादव, सचिव राजेश कुमार गौतम, उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव, सह सचिव अमृत कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर संतोष जायसवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने कहा कि तहसील की हर समस्या को संवाद कर हल किया जाए। संगठित रूप से कोई बात होगी तो उसका समुचित निदान करने में सहूलियत होगी। प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया ने कहा कि जो भी दिक्कतें हैं उसको बार और बेंच बैठकर हल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद राय, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, सुभाषचंद्र तिवारी, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी, संतोष कुमार, शासकीय अधिवक्ता सरवन कुमार राय, निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार राय, मनोज कुमार गौतम आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें