फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में उड़े टीनशेड और झोपड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मौसम का मिजाज खराब होने का क्रम जारी है। इसी क्रम में दिनभर तीखी धूप के बाद मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब दस मिनट तक तेज आंधी चली। तेज हवा से कइयों के टीनशेड और झोपड़ी उड़कर दूर जा गिरे। काटकर खेत-खलिहान में रखे गेहूं के बोझ भी उड़ गए। मौसम खराब होने से एक बार फिर से किसानों के माथे पर बल पड़ गया।
विज्ञापन

करीब दस दिनों से मौसम का मिजाज खराब चल रहा है। इसी बीच दिनभर धूप के बाद मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे फिर से बिगड़ गया और शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी आई। आंधी से कई लोगों के टिनशेड के साथ ही झोपड़ी और गेहूं के बोझ उड़कर दूर जा गिरे। मरहद संवाददा के अनुसार तेज आंधी से बाजार मोड़ के पास वंशी गुप्ता व रामबचन वर्मा की चाय की दुकान झोपड़ी तेज आंधी से गुमती सहित गिर पड़ी, जिससे हजारों का सामान नुकसान हो गया। बगल में स्थित फेंकू खरवार की पान की गुमटी भी गिरे झोपड़ी की जद में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल चितरंजन चौहान मौके पर पहुंचे ने क्षतिपूर्ति का आंकलन कर तहसील मुख्यालय को रिपोर्ट भेजा। मलसा संवादताता के अनुसार तेज आंधी में गड़हा छानवे गांव में स्थित नंद कुमार तिवारी के टीनसेड के मकान पर विशाल आम का पेड़ गिर जाने से मकान धराशाई हो गया। मकान में रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। सूचना पर हल्का के लेखपाल बेचू राम मौके पर पहुंचे और नुकसान की भरपाई दिलाने का आश्वासन दिया। उधर देवरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों घरों का इलेक्ट्रानिक सामान जल गया। तेज आंधी के कारण आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ, वही किसानों के खेतों में रखा भूसा आंधी के साथ उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें