फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किशोरी ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। रामपुर मांझा थाना के रामपुर मांझा गांव में बृहस्पतिवार को एक किशोरी ने घर में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

रामपुर मांझा गांव निवासी अन्नया गोड़ (14) घर पर अकेले थी। परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। दोपहर करीब दो बजे जब परिजन घर पहुंचे और कमरे के तरफ गए तो किशोरी को फंदे पर लटकता देख शोर मचाने लगे। ग्रामीणों की मदद से किशोरी को फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी सैदपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में रामपुर मांझा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें