फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के साथ किशोरी और परिजनों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को खेत से धान की बोझ लेकर जा रही एक किशोरी को मारने-पीटने और छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत करने पर मनबढ़ों द्वारा उन्हें भी मारपीटकर गंभीर कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जखनिया सीएचसी लेकर आई। जहां से महिला सहित दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव की एक किशोरी खेत से धान की बोझ उठाकर घर जा रही थी। इसी दौरान गांव के तीन मनबढ़ पहुंचे और ताल स्थित सिंघाड़े के खेत में ढकेल दिया। साथ ही पीड़िता ने मारने-पीटने और छेड़खानी का आरोप लगाया। विरोध करने पर पीड़िता की मां को भी मारपीट घायल कर दिया। शिकायत करने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीड़िता के परिवार के चार लोगों मारपीटकरघायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जखनिया सीएचसी लाया। जहां हालत गंभीर होने पर महिला सहित दो को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें