फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाल सुधार गृह से किशोर और बालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के मखदुमपुर स्थित बड़ागांव के पंडित भोलानाथ मिश्र बालगृह (बालक) से बीते 27 दिसंबर को एक किशोर और एक बालक लापता हो गए है। इससे बाल गृह में हड़कंप मचा हुआ है। बालगृह के अधीक्षक रामप्रवेश मिश्रा की पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मखदुमपुर स्थित बड़ागांव के पंडित भोलानाथ मिश्र बालगृह (बालक) के अधीक्षक रामप्रवेश मिश्रा की ओर से 29 दिसंबर 2025 को तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार वाराणसी से अप्रैल 2025 में 16 वर्षीय किशोर व जुलाई 2025 में 13 वर्षीय बालक को पंडित भोलानाथ मिश्र बालगृह में लाया गया था।
27 दिसंबर 2025 को किशोर व बालक लापता हो गए। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ओमप्रकाश सिंह ने जब किशोरों का मिलान किया, तो दोनों की उपस्थिति नहीं पाई गई। उसने इसकी सूचना बालगृह अधीक्षक को दी। यह सूचना मिलते ही अधीक्षक ने दोनों की क्षेत्र में दोनों की तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

जब बालगृह प्रशासन दोनों का पता लगाने में असमर्थ रहा, तो अंतत: 29 दिसंबर को थाने में तहरीर दी गई। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें