फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में डूबी किशोरी का तीन दिन बाद नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के नरवाघाट घाट पर गंगा में नहाते समय डूबी किशोरी का तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। परिजन उसकी तलाश में बिहार के बक्सर तक खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते 26 अक्टूबर को पट्टी गोविंद राय निवासी खरपत्तु राजभर की पुत्री गंगोत्री (14) व रोहन राजभर(13) छठ पूजा के लिए बेदी लीपने गंगा घाट गए थे। नहाते समय गंगोत्री व रोहन दोनों गहरे पानी में जाने से डूब गए थे।
घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के एक घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद पास ही में कुछ दूरी पर रोहन का शव निकाल लिया, लेकिन गंगोत्री का पता नहीं चला।
विज्ञापन

अब गंगोत्री के पिता खरपत्तु राजभर और मां पुष्पा देवी पुत्री की तलाश के लिए दर-दर भटकने के लिए विवश हैं। पुत्री की तलाश में परिजन नाव के सहारे बिहार प्रांत के बक्सर तक खोजबीन करने में जुटे रहे, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया की किशोरी की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश कराई गई लेकिन पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें