फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 60 से 30 रुपये प्रति दर्जन के दाम पर आया केला

विज्ञापन
विज्ञापन
केले के दाम में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। एक महीने पहले तक केले का भाव 60 रुपये दर्जन तक था। लेकिन, नगर के बाजार में अब 30 रुपये दर्जन के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन

थोक विक्रेताओं का कहना है कि स्थानीय स्तर पर पैदावार अधिक होने के कारण दाम में गिरावट आई है। नई सब्जी मंडी के थोक फल विक्रेता मुश्ताक ने बताया कि इस बार केले का बाजार रंगत नहीं पकड़ पा रहा है।
डाला छठ के कारण थोड़ी तेजी इसके दाम में देखने को मिली। लेकिन, कुल मिलाकर केला जिस भाव में बिकना चाहिए, बिक नहीं रहा है। सितंबर महीने में फुटकर में 60 रुपये दर्जन तक केला बिका। लेकिन, इधर बीच दाम गिर गया है।
विज्ञापन

इसका मुख्य वजह स्थानीय स्तर पर पैदावार अच्छा होना है। बीते कुछ वर्षों में जनपद में केले की खेती में वृद्धि हुई है। मुख्य रूप से गंगा उस पार सुहवल व रेवतीपुर क्षेत्र में केले की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है।
जिससे स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति हो जा रही है। आने वाले दिनों में जब तक लग्न नहीं शुरू होगा, तब तक केले का दाम बढ़ना मुश्किल है। केले के बाजार को लेकर अब एकमात्र सहारा लग्न बचा हुआ है। हालांकि लग्न का समय शुरू होने में अभी कुछ समय शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें