फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी पुलिया के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देर शाम मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि साथी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

सुहवल थानाक्षेत्र के पटखौलियां गांव निवासी लक्ष्मण गुप्ता (14) पिछले दस वर्षों से मां के साथ जमानिया कोतवाली क्षेत्र के राम नारायणपुर स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह कक्षा दस का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार था। लक्ष्मण अपने एक दोस्त के साथ बाइक से स्कूल गया था। लौटते समय देवढ़ी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि उसका साथी बच गया। घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें