फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किशोर मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। बिजली के खंभे से टूटकर लटके केबिल की चपेट में आने से एक बालक की मंगलवार को मौत हो गई। वाकया उस समय हुआ जब वह घर से बाहर दुकान पर कुछ खरीदने के लिए जा रहा था, तभी करंट की जद में आ गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। उधर बालक की मौत से परिवार के साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

इलाके के अमेहता गांव में हिमांशु शर्मा (12) पुत्र अनिल शर्मा घर से कुछ सामान लेने दुकान पर जा रहा था। इसी बीच अचानक बिजली के खंभे से केबिल टूटकर लटका हुआ था। उसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो कटा हुुआ केबिल उसके शरीर पर चिपक गया और वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। परिजन आनन- फानन में उसे लेकर सैदपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिमांशु का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दो भाई और दो बहनों में हिमांशु सबसे छोटा था। माता माधुरी शर्मा तथा पिता अनिल शर्मा का रो- रो कर बुरा हाल था। हिमांशु अपने दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। इस संबंध में थानाध्यक्ष खानपुर शशीचंद्र चौधरी ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें