फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किशोर को पीटा, लोगों ने लगाया जाम

Thu, 29 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन बैंक की स्थानीय शाखा में बुधवार को पैसा न होने पर ग्राहकों के सब्र का बांध टूट गया। लोग हो-हल्ला करने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक किशोर की पिटाई कर दी। जिससे नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ शादियाबाद-बहरियाबाद मार्ग पर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


सीओ द्वारा दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यूनियन बैंक में चार दिनों से कैश नहीं है और ग्राहक ठंड के मौसम में पैसा के लिए चक्कर लगा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच आज भी दर्जनों ग्राहक बैंक में पहुंचे थे और अब-तब पैसा आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दिन में 3 बजे बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि पैसा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


इतना सुनते ही घंटों से इंतजार कर रहे ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा और वे हो-हल्ला के बीच बैंक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि इसी बीच वहां मौजूद पुलिस कर्मी का पारा हाई हो गया और वह धावा फरीदपुर निवासी सत्यम यादव (16) को पकड़कर पीटना शुरू क दिया।

इस पर आक्रोशित लोगों ने चार  बजे शादियाबाद-बहरियाबाद सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन थम गया। जाम की जानकारी होते भुड़कुड़ा क्षेत्राधिकारी जनार्दन दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाते हुए कहा कि सीसी  फुटेज देखा जाएगा।

यदि पुलिस कर्मी किशोर की पिटाई करता दिखा तो  कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वहां मौजूद बदरूद्दीन, आरिफ अहमद, सकीलुद्दीन अहमद ने द्वारा को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस कर्मियों का कहना था कि  जैसे ही हम लोगों ने बैंक से बाहर निकलने के लिए बैंक का चैनल गेट खोला, वैसे भीड़ ने बच्चे को धक्का दे दिया, जिससे गिरकर वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें