फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर पढ़ाया

विज्ञापन
शहर के गोराबाजार​ स्थित पीजी कॉलेज में हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत- 
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शिक्षकों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इसके बाद प्रशासनिक भवन के सामने एकत्रित होकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) राम दुलारे ने कहा कि शिक्षक वर्षों तक उच्च शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

प्रभारी महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि शिक्षकों का आंदोलन किसी के विरोध में नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सेवा संबंधी अधिकारों की प्राप्ति के लिए लोकतांत्रिक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें