फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को शिक्षकों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर दस दिन में समस्याएं दूर नहीं की गईं तो संगठन तालाबंदी करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति के प्रकरण, सत्यापन के बाद वेतन तथा एरियर का भुगतान के जितने प्रकरण हैं शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर रामानुज सिंह, चौधरी दिनेशचंद्र राय, तुंगनाथ पांडेय, सौरभ पांडेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, कैलाश यादव, विवेकानंद गिरी, रामअवतार यादव, शिवकुमार सिंह, प्रकाशचंद्र दुबे, रेयाज अहमद, रत्नेश राय, विजयशंकर राय, अमित राय, अहमद खां, अमरेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, संजय पांडेय, सियाराम सिंह, अवधेश तिवारी, श्रीराम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष पांडेय, कन्हैया गुप्ता, रामजी प्रसाद, रविंद्र तिवारी, प्रवीण राय, कार्तिकेय यादव, प्रत्यूष त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव, विजय कुमार मिश्र, रंगजी, अशोक सिंह, स्वामीनाथ राम, विनोद मिश्रा, सत्येंद्र पांडेय एवं मनोज विश्वकर्मा उपस्थित थे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नारायण उपाध्याय एवं संचालन जनपद मंत्री राणाप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें