गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. रामदुलारे एवं प्रभारी महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। प्रशासनिक भवन के सामने एकत्रित होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की तत्काल बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, चिकित्सा अवकाश की सुविधा तथा पदोन्नति एवं वेतन निर्धारण से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।