फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गरजे शिक्षक

Fri, 26 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र राजभर के हत्यारों की गिरफ्तारी, मृतक के आश्रित को तत्काल नौकरी तथा दस लाख रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को विकास भवन में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एक स्वर में शिक्षकों ने हुंकार भरी कि हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार कर मृतक के परिवारीजनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इससे पहले शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो एकजुट होकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शिक्षक नेता मुनेंद्र राजभर की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या इसकी बानगी है लेकिन पुलिस सिर्फ एफआईआर दर्ज करने तक ही सीमित है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसलिए मजबूर होकर शिक्षकों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार न किया जाना, कहीं न कहीं पुलिस की कमजोरी को प्रदर्शित करती है। यदि जल्द से जल्द हमलावर गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन को और धार दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने कहा कि शिक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराई जाई। साथ ही शिक्षक नेता के हमलावरों की गिरफ्तारी कर मृतक के परिवारीजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए।

इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने कहा कि शिक्षक नेता मुनेंद्र राजभर की हत्या से जिले का शिक्षक बेहद मर्माहत हैं। शिक्षक हितों के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, उसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता। इस बाबत शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल से मिला और उन्हें मांगों से संबंधित पत्रक भी सौंपा।

धरना सभा में मुख्य रूप से उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक, विशिष्टि बीटीसी शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ के सदस्यों के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री दिनेश यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दशरथ यादव, मंत्री अजय खरवार, विशिष्टि बीटीसी संघ के अध्यक्ष अनंत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. दुर्गेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विजय नारायण यादव, महामंत्री प्रमोद उपाध्याय आदि उपस्थित थे।


वहीं सुहवल के रेवतीपुर स्थित बीआरसी केंद्र पर भी शिक्षामित्रों ने बैठक कर संघ के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र राजभर की हत्या कर दुख व्यक्त किया गया। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक कृपाशंकर राय, संजय पांडेय, संजय सिंह, अखिलेश राय, अनिल सिंह, मन्नू उपाध्याय, लक्ष्मण राय, प्रीतम यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें