फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक अनुपस्थित मिले

Wed, 05 Jul 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी राजेश सिंह ने ब्लाक के कई परिषदीय विद्यालयों का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका देखी जिसमें कई लोग अनुपस्थित रहे। उसके बाद छात्रों की उपस्थिति पंजिका देखते ही कम उपस्थिति होने पर उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब भी किया। परिसर के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर चेतावनी दी।      
विज्ञापन

रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी राजेश सिंह ने निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों को देखने के साथ ही छात्रों, अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। उसके बाद परिसर एवं मध्याह्न भोजन, रसोई कक्ष का निरीक्षण किया। यहां सब कुछ ठीक मिलने पर संतोष व्यक्त किया। छात्रों की कम संख्या, जर्जर भवन मिलने पर नाराजगी जाहिर की। अभिलेखों को देख सख्त हिदायत दी कि समय से स्कूल न आने वाले अध्यापकों की खैर नहीं होगी। इस संबंध में रेवतीपुर केे खंड शिक्षाधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या काफी कम मिली जबकि कई अध्यापक समय से स्कूल नहीं पहुंचे थे और कई अनुपस्थित मिले। कई विद्यालयों में गंदगी एवं कई जगहों पर पेयजल की भी व्यवस्था ठीक नहीं मिली।
मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार मिला। लेकिन गुणवत्ता नदारद रही। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें