फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक, प्रधान उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Sat, 25 Mar 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
शिक्षकों को सम्मानित करते जिलाधिकारी
विज्ञापन
शहर के रोडवेज स्थित पैलेस में शुक्रवार की शाम बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोहपूर्वक हुए इस कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं प्रधानों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर बताया गया कि शैक्षिक सत्र 2016-17  में जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों को प्रथम चरण में नई दिशा कार्यक्रम में पंजीकृत करवाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों की ओर से अपनी शैक्षिक गतिविधियों सहित कुल 12 कार्यक्रमों स्पोर्ट्स, कल्चरल इवेंट, मोरल स्टोरी, आर्ट एवं क्राफ्ट, डिबेट्स एवं क्वेरीज, ग्रुप डिस्कशन, रोल प्ले, स्टेज प्रोग्राम आदि के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं कुछ ग्राम प्रधानों की भूमिका सराहनीय रही है। कार्यक्रम में स्कूल आफ द मंथ एवं पिक्चर आफ द मंथ तथा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में आदर्श मतदान

केंद्र की स्थापना करने वाले शिक्षकों एवं ग्राम प्रधानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में मोबाइल से मानिटरिंग का एक अनूठा एवं शत प्रतिशत सफल प्रयोग है। इसके माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति एवं छात्रों का ठहराव सुनिश्चित किया जा सका है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा हमारा सर्वप्रथम अधिकार है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्होंने संचालन के लिए सुश्री आराधना एवं टीम को आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, उपायुक्त मनरेगा अनय मिश्र, सीताराम ओझा, ह्रदयराम आजाद, लालजी दुबे, देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, डा. आरती सिंह, एएन द्विवेदी, अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें