फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांच हजार नगदी समेत आभूषण उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने पुलिस विभाग में तैनात एक उपनिरीक्षक के मकान को निशाना बनाते हुए पांच हजार नकदी समेत हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। छानबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर खेत में तीन शूटकेस पड़े मिले। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। फिलहाल टीम छानबीन में जुटी हुइ है।
विज्ञापन

इलाके के शाहपुर गांव निवासी जमुना यादव परिजनों के साथ खाना खाने के बाद कुछ दूरी पर स्थित डेरा पर सोने चले गए। जबकि उनके पुत्र संतोष यादव देवरिया में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी और बहू घर में सो रही थी। चोर छत के सहारे घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर तीन सूटकेसों एवं बैग में रखे पांच हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब महिलाओं की नजर मकान के पीछे का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी डेरा पर मौजूद जमुना यादव को दी। छानबीन के दौरान घर के पीछे दक्षिण पश्चिम दिशा में कुछ दूरी पर खेत में तीनों सूटकेस पड़े मिले। पीड़ित ने बताया कि उसमें रखा सोने का झुमका, एक जोड़ी पायल कीमती साड़ियां गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद वापस लौट गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें