वाराणसी आईजी मोहित गुप्ता ने पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जिले के गुंडे, माफिया, टॉप-10 के वांछितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं। साथ ही आगामी पर्व ईद, नवरात्र आदि को सकुशल संपन्न कराया जाए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएं। साथ ही जनसुनवाई, आईजीआरएस आदि के प्रकरणों का तुरंत निस्तारण किया जाएं। उन्होंने आपरेशन दृष्टि व त्रिनेत्र की समीक्षा की।
इसके पहले आयोजित सैनिक सम्मेलन में उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना व निस्तारण का निर्देश दिया।
मिशन शक्ति में बेहतर प्रदर्शन करने वालीं महिला सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों को स्मार्टफोन वितरित किया गया।