फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 13 साल से खराब सड़क की मरम्मत का श्रेय लेने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में खस्ताहाल लावा, जंगीपुर-आरीपुर मार्ग के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। 13 साल से खराब दस किमी सड़क की मरम्मत प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का श्रेय लेने के लिए दो जनप्रतिनिधियों में होड़ मची है। जंगीपुर से सपा विधायक डाॅ. वीरेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को विधि-विधान से नारियल फोड़कर सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा। वहीं, भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि सड़क नवीनीकरण का प्रस्ताव का उनकी पहल पर शासन ने स्वीकृत किया है।
लावा मोड़ से जयंतीदासपुर, बाबूरायपुर, मानपुर नेवादा होते हुए शुभाखरपुर लावा चट्टी तक जाने वाली दस किमी सड़क वर्ष 2012 से खस्ताहाल है। मार्ग पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं। इस सड़क की मरम्मत के लिए 25.11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव को भेजा गया था। शासन से सड़क की मरम्मत के लिए 4.30 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष सड़क पर धान की रोपाई करके प्रदर्शन करने वाले विधायक इसे अपने संघर्ष तो दूसरी ओर एमएलसी अपने प्रयास का परिणाम बता रहे हैं।
इसी मार्ग की मरम्मत के लिए 13 अगस्त 2015 को एक महाविद्यालय के प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह और छात्रनेता विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने आमरण अनशन किया था। चौथे दिन अनशनकारियों को जबरदस्ती उठाने पर बवाल हो गया था। लाठीचार्ज होने पर लोगों ने तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें