फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने 28 लाख की लागत से निर्माणाधीन कर्मकांड स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-दस में 28 लाख की लागत से निर्माणाधीन कर्मकांड स्थल का जायजा सोमवार की दोपहर उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह ने लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय द्वारा नगर पंचायत के अभिलेख में कर्मकांड की जमीन दर्ज दिखाने पर एसडीएम ने उनको निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि वार्ड संख्या-10 में नगर पंचायत की तरफ से कर्मकांड स्थल का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन वार्ड निवासी एक व्य क्ति जो नगसर थाना क्षेत्र के सरहुला गांव के मूल निवासी हैं उन्होंने कर्मकांड स्थल की जमीन पट्टा होने को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने बीते सात जुलाई को काम बंद करा दिया। इससे नगरवासी आक्रोशित हो गए। नगर वासियों की मांग पर सोमवार की दोपहर बाद एसडीएम विक्रम सिंह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। इसकी सूचना पाकर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए और कर्मकांड का कार्य शुरू करने की मांग करने लगे। एसडीएम नेअभिलेखों को देखकर मौके का जायजा भी लिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नपं के अभिलेख में बीस वर्षों से कर्मकांड की जमीन दर्ज है। पट्टा होने की बात सरासर गलत है। इस पर एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को बुलाकर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इस बारे में एसडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि अवधेश यादव का पट्टा वर्ष 2001 में ही खारिज हो गया है। इस मौके पर चेयरमैन अविनाश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अलीशेर राईनी, दिनेश प्रधान, रामदयाल पासवान, टुन्ना यादव, रमाशंकर फौजी, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें