फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद के झूठे वादों के विरोध में कांग्रेस ने भरी हुंकार

Thu, 12 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्र सरकार के झूठे वादों, भूमि अधिग्रहण बिल आदि को लेकर आस्तीन चढ़ाए शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल रोकने के प्रयास में कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि कांग्रेसी रेल रोकने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


 
स्टेशन परिसर में आयोजित धरना सभा में कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि केन्द्र की सरकार किसान विरोधी है। किसानों की भूमि को लेकर पूंजीपतियों को देना चाहती है। चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी ने कहा था सबका साथ, सबका विकास लेकिन चुनाव के उनका नारा है पूंजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास।

सरकार ने सर्विस टैक्स बढ़ाकर कारपोरेट टैक्स घटा दिया है। गरीब एवं मध्यम वर्ग की ओर इस सरकार का कोई ध्यान नहीं है। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकार ने कालाधन वापस लाने का वादा किया था लेकिन उसका यह वादा खोखला साबित हो रहा है। सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की है। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि हर हाथ को काम देंगे लेकिन चुनाव के बाद हर हाथ में झाड़ू थमा दिया है।
विज्ञापन


कश्मीर में पीडीपी और भाजपा की सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ नरम रुख अख्तियार कर लिया है, उन्हें छोड़ा जा रहा है। कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यों को पूरा नहीं होने देगी।

अन्य वक्ताओं ने जनविरोधी नीतियों को लेकर केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। इस मौके पर ऊषा चतुर्वेदी, समीउल्लाह खां, मुहम्मद राशिद, फैसल कमाल, मंसूर आलम राईनी, रुबाब पांडेय, रामनगीना पांडेय, आशुतोष गुप्त, चन्द्रिका सिंह, राफेज्या, मिलिन्द्र सिंह, रविन्द्र गाजी, दया पांडेय, सबीउल हसन, रत्नेश पांडेय, हरेन्द्र यादव, श्यामनारायण सिंह, अखिलेश राय, राकेश राय, लोकसभा उपाध्यक्ष अतुल पांडेय, ओमप्रकाश भारद्वाज, अफसर राईनी, शमशाद आलम, संजय यादव, राजू गुप्त, हीरालाल, शीला, धर्ममणि, मंजू, आयशा बेगम, खुर्शीदा, नूरजहां, सोमारू एवं कुबेर बिंद उपस्थित थे। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष गुप्त के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में स्टेशन पहुंचे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बलिराम राय के नेतृत्व में भी गाजीपुर घाट स्टेशन तथा दिलदारनगर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से राम प्रसाद राय, चंद्रशेखर, याहिया खां, संजय राय, आनंद राय, सच्चिदानंद राय, अखिलेश राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें