फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर हाउस ओवर आल चैंपियन

Thu, 10 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के केन्द्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान खेलकूद की विभिन्न र्स्पधाओं में प्रतिभागी छात्रों ने प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओवरआल
विज्ञापन


चैंपियन के रूप में टैगोर हाउस ने बाजी मारी। रमन हाउस को दूसरा और अशोका हाउस को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता में बालक-बलिकाओं की सौ मीटर दौड़ में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिका वर्ग में अर्पिता सबसे आगे रही। बालिकाओं की 4 सौ मीटर रिले दौड़ में अशोक हाउस पहले, रमन दूसरे एवं टैगोर हाउस को तीसरा और

बालक वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम, रमन हाउस द्वितीय तथा अशोका हाउस को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा जलेबी दौड़ आदि की स्पर्धा में प्रतिभागी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले मुख्य अतिथि सरकारी अफीम
विज्ञापन


एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक रमेश कुमार ने वार्षिक खेलकूद समारोह का उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलकूद का महत्व है। इस तरह

के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा का सर्वांगीण विकास होता है। केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के प्रसाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में विनय कुमार द्विवेदी, एएल गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार,
विज्ञापन


हरेराम शर्मा, हीराराम, सीपी राय, अरविंद एवं कमलेश आदि उपस्थित थे। अंत में अक्षयलाल गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें