फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लन राय, सचिव गोविंद प्रसाद गुप्ता, सह सचिव प्रकाशचंद्र यादव एवं कोषाध्यक्ष नमोनारायण राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अतिथियों का स्वागत संतोष कुमार श्रीवास्तव, सचिदानंद राय एवं चंद्रप्रकाश राय ने किया तथा यहां की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मैं समारोह में उपस्थित अधिकांश लोगों से परिचित हूं। इस परिसर में मैं कुछ दिनों तक एक जूनियर के रुप में घूमता और सीखता रहा हूं जो मेरे न्यायिक कार्य के निर्वहन में काफी उपयोगी रहा है। अदालतों में लंबित मुकदमों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लंबित मुकदमों के निस्तारण में सभी के संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हास्पिटल में इलाज कराने आए मरीज को इससे मतलब नहीं कि हास्पिटल में डाक्टर या नर्स नहीं है, उसे सिर्फ अपनी बीमारी के इलाज से मतलब है। उसी प्रकार अदालत में आने वाला वादकारी भी वैधानिक रुप से बीमार व्यक्ति है और उसे सिर्फ अपने लिए न्याय से मतलब है। उसे न्याय मिलना चाहिए तभी न्यायिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहेगी। ोउन्होंने न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों से कहा कि कचहरी को बहुत व्यवतसायिक बनाने की जरूरत नहीं है। विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश उमेश कुमार ने कहा कि चुनाव में जीतना-हारना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उस पद को कैसे संचालित करना है यह महत्वपूर्ण है। नव निर्वाचित पदाधिकारी अच्छा करें उसमें मैं भी सहयोग करुंगा।
उन्होंने कहा कि मांग रखना महत्वपूर्ण नहीं है उसकी पूऊिर्त होना महत्वपूर्ण है। सही जगह मांग रखिए अवश्य पूर्ण होगी। न्यायमूर्ति ने कहा कि हर व्यक्ति स्वयं से युद्ध लड़ रहा है। सत्य के पथ पर बाधाएं आती हैं लेकिन विजय सत्य के पथ पर चलने वाले की ही होती है। उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा पानी और शौचालय की मांग करने पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि लगता है कि यह मांग आज तक सही मंच पर रखी नहीं गई अन्यथा यह अवश्य पूर्ण हो गयी होती। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रामेश्वर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रदीप कुमार मौर्य, प्रथम अपर सिविल जज जूडी अमित कुमार, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा, प्यारेलाल अग्रवाल, विरेंद्र श्रीवास्तव, नारायण दास अग्रवाल, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, राजकिशोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष भरत राय एवं संचालन शेषनाथ राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें