फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में छूटा राहगीरों को पसीना

Sat, 05 Aug 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम की समस्या से शहरवासियों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। किसी न किसी मार्ग पर लोगों को रोज जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कर पिछले एक सप्ताह से लालदरवाजा मुहल्ला और जिला अस्पताल के लोगों को कभी एक तो कभी एक से लेकर दो दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की दोपहर एक घंटा  लोगों को जाम में पसीना बहाना पड़ा। जाम की वजह से लोग   समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। फंसे लोग किचकिच के बीच यह कहते रहे कि जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है।

करीब एक सप्ताह से ऐसा हो रहा है कि लालदरवाजा और जिला अस्पताल के बीच पूरे दिन लोगों को तीन से लेकर चार बार जाम का मुंह देखना पड़ रहा है। रोज की तरह आज दिन में भी करीब 12 बजे यहां पर जाम का झाम शुरु हो गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते लालदरवाजा शिव मंदिर तिराहा से लेकर जिला अस्पताल तक वाहनों की कौन कहे, लोगों के पैर भी पूरी तरह से थम गए। जाम की जकड़न का आलम यह था कि पैदल आवागमन करने वाले भी भीड़ में खड़ा होकर यह सोच रहे थे कि आखिरकार वे किधर से निकलें।

कोई रास्ता न सुझाई देने पर वह भीड़ में खड़े होकर इधर-उधर ताकते रहे। वाहनों को आगे-पीछे निकालने को लेकर लोगों में कहासुनी के साथ ही किचकिच होती रही। जाम में जो लोग सबसे पीछे फंसे थे, वह वाहनों को घुमाकर दूसरे रास्तों से निकलते रहे। जाम में सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और युवतियों को हुई।
विज्ञापन


वे धक्का-मुक्की के बीच भीड़ में खड़े होकर आवगामन सुचारू होने का इंतजार करती रहीं। जब जाम पूरी तरह से विकराल हो गया तो पुलिस कर्मियों ने इसकी सुधि लेनी शुरू की। डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त होने पर आवगामन सुचारू हो सका। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि अगर जाम का झाम शुरु होते ही पुलिस सक्रिय हो जाए तो जाम लगने की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें