फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामूपुर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू

Sat, 05 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते जिलाधिकारी और एसपी।
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के पैतृक गांव धामूपुर में 10 सितंबर को उनके शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाइक और सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार को धामूपुर पहुंचे डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी सोमेन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इस दौरान जिले के दोनों उच्चाधिकारी गांव में दो घंटे तक जमे रहे।    
विज्ञापन

    
 मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीएम और एसपी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ करीब साढ़े दस बजे धामूपुर गांव पहुंचे। गांव में स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण किया। वाराणसी 39 जीटीसी के सैन्य अधिकारी कर्नल कनवर और यशवंत सिंह भी शहीद के पैतृक गांव पहुंचे।

शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल को चिह्नित करने के साथ विचार-विमर्श भी किया। इस दौरान आम जन के बैठने, वीआईपी और सेेना के अधिकारियों के बैठने के स्थान का चयन किया गया। हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए हैलीपैड, पार्क के सुंदरीकरण और पार्क तक आने वाले रास्ते को बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। शौचालय, पानी की व्यवस्था, कैंटीन, अस्पताल आदि का भी निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण कर रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने धामूपुर गांव में बने आधे-अधूरे अस्पताल की भी जानकारी ली। अस्पताल के भवन निर्माण कर पूर्ण कराने के लिए बजट स्वीकृति की रिपोर्ट देने को कहा। पीडब्लूडी के अधिकारियों को पार्क के आसपास समतल करने का निर्देश दिया। एसपी सोमेन वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पार्क और गांव का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ चंद्रविजय सिंह, एसडीएम भगवानदीन, जमील आलम, डॉ. आरपी पांडेय, राजेश सोनकर, अशोक यादव, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें