फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari News: अफजाल से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद, मुख्तार को जहर देने वाले आरोप को बताया सही

Sun, 31 Mar 2024 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अफजाल अंसारी और उनके परिवार से मिलने गाजीपुर पहुंचे। स्वामी प्रसाद और अफजाल ने काफी देर तक बातचीत की। राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
अफजाल के घर दुख जताने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक जताने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी अराजकत्ता न्याय पालिका पर भारी हो रही है। इसलिए न्याय नहीं मिल पा रहा है। हम भाजपा को हराने के लिए INDIA के साथ हैं। इससे पहले स्वामी प्रसाद ने मुख्तार के भाई व सांसद अफजाल अंसारी से मुलाकात कर संवेदना जताई।

विज्ञापन


स्वामी प्रसाद ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने पहले ही जहर देने का आरोप लगाया था। फिर भी उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से जेल भेज दिया गया और उसके कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। इससे उनका आरोप सही साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकारी तंत्र ने सारी नैतिकता को ताक पर रखकर मुख्तार अंसारी के साथ घटिया काम किया, वह निंदनीय है।

एक तरफ डाक्टरों की टीम मुख्तार अंसारी को डिस्चार्ज कर रही थी और जेल भेज रही थी और वहीं उनको दिल का दौरा पड़ना... यह साबित कर रहा है कि वह पूरी तरह से अस्वस्थ थे। उनको अस्पताल में रहना चाहिए था। सरकारी तंत्र के दबाव में उन्हें स्वस्थ बताकर जबरन जेल भेजा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम पार्टी में साथ-साथ थे। सरकारी तरीके और सरकारी तंत्र की नैतिकता को ताक पर रखकर मुख्तार संग घटिया मानसिकता के साथ काम किया है, जो निंदनीय है। आज पूरे प्रदेश में सरकारी अराजकता का बोलबाला है। जो काम न्याय पालिका को करना चाहिए, उसे सरकारी तंत्र एक गुंडा तंत्र की तरह कर रहा है।

हम अपराधी हैं या नहीं है, ये फैसला न्यायपालिका को करना होता है। न्याय पालिका दंड भी घोषित करती है, लेकिन आज उसे भी दरकिनार कर प्रदेश सरकार अराजकता के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके तरह से ध्वस्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें