फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में स्वामी प्रसाद का तंज: सपा व भाजपा जंगलराज के पोषक, कानून-व्यवस्था व बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल

Thu, 18 Sep 2025 10:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि दोनों पार्टी एक ही थाली के चट्टे- बट्टे हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था व बेरोजगारी को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में सपा व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान भाजपा जाए तो न्याय मिले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों गुंडाराज व जंगलराज के पोषक हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में भी गरीबों के बड़े पैमाने पर जमीन कब्जे किए जाते थे। घर कब्जे किए जाते थे, लूट होती थी, मार पिटाई होती थी। वही हाल आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भी है। जंगल राज चरम पर है। आज रोजाना प्रदेश के कई जिलों में एससी-एसटी, ओबीसी के लोगों की हत्या हो रही है। बहन-बेटियों के साथ दुराचार हो रहा है। अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय सरकार अपराधियों को बचाने में पूरी ताकत लगा दे रही है। आज बहुत ही चिंताजनक स्थिति बन गई है। 

नौजवानों की नौकरी पर गहराया संकट
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार में आज सबसे बड़ा संकट नौजवानों की नौकरी पर गहराया है। जब से भाजपा सरकार आई है, तब से सरकारी नौकरियों में भर्ती बंद हो गई है। जिसका नतीजा है कि करोड़ों नौजवान देश में बेरोजगार हो गए। बेरोजगारी के चलते, उनकी रोटी के लाले पड़े हैं। दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। दिनों-दिन देश गरीब होता जा रहा है। महंगाई आसमान पर है। किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। छुट्टा जानवर किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं। खाद की ब्लैकमेलिंग हो रही है। खाद की जगह किसानों को लाठियां मिल रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; VIDEO: बिना ड्राइवर के स्टार्ट हुई बस, 10 मीटर चलने के बाद कार से टकराई; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
 

विज्ञापन

'यूपी में कई सरकारी संस्थान निजी हाथों में देने की तैयारी'

कहा कि आज योगी सरकार गांव के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने पर आमादा है। गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कई सरकारी संस्थान निजी हाथों में देने की तैयारी है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है। पीएम के नेतृत्व में देश के सभी बंदरगाह, एयरपोर्ट, एयर इंडिया, बहुतेरे रेलवे स्टेशन, कई दर्जन ट्रेनें, एलआईसी जैसी बड़ी संस्था अडानी, अंबानी या कुछ मुट्ठी भर लोगों के हाथों में कौड़ियों के दाम पर बेचने का पाप किया है। जंगल राज के लपेटे में भाजपा के लोग भी आ रहे हैं। 

'थाने में पिटाई से मौत जंगलराज का दृष्टांत'
कहा कि गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की थाने में पिटाई से मौत इसी जंगलराज का दृष्टांत है। जब सत्ता पक्ष के लोग पीड़ित हैं, मारे जा रहे हैं, लाठीचार्ज के शिकार हो रहे है, तो आम लोगों का क्या हाल होगा, अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसीलिए अपनी जनता पार्टी ने तय किया है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विदाई का चुनाव होगा। 

उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम और भारतीय जनता पार्टी का गुणगान करने वाले रामभद्राचार्य यह आरोप लगा रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश पाकिस्तान बन गया है तो यह तो चुनौती है मोदी और योगी जी को। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है कि हिंदू पलायन कर रहा है, लेकिन जब हिंदू के नाम पर शेखचिल्ली बधारने वाले लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हैं, तो हिंदुओं का पलायन कैसे। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी से मेरा कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं है। मैं परिवारवाद में यकीन नहीं करता है। मैं मिशन लेकर चल रहा हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें