फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर : नगर पालिका में पहले दिन 7 आपत्तियों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वकर की आपत्तियों के निस्तारण की कवायद नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के लिए 21, 22 व 24 मार्च निर्धारित की गई है। पहले दिन नगर पालिका परिषद में 7 आपत्तियां प्रकाश में आईं। सुनवाई के बाद इनका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

स्वकर लागू करने को लेकर पूर्व में नगर पालिका प्रशासन की ओर से गजट का प्रकाशन कराया गया था। गजट प्रकाशन के बाद कुल 95 आपत्तियां आई थीं। स्वकर पर आपत्तियों के निस्तारण के लिए बीते दिनों नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक हुई थी, लेकिन बैठक बेनतीजा रही थी। अब नये सिरे से आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को 7 लोगों ने आपत्ति दर्ज की। कार्यपाल की ओर से सुनवाई के बाद इनका निस्तारण किया गया। सुनवाई के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जो लोग अपनी आपत्तियों का निस्तारण कराना चाहते हैं, वह 22 व 24 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नगर पालिका कार्यालय में अपनी आपत्तियों को रख सकते हैं।
नगर की सियासत में स्वकर का मुद्दा काफी ज्वलंत है। यह मुद्दा इसलिए महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक आम शहरी के जेब पर पड़ने वाले बोझ से यह संबंध रखता है। आम लोगों का कहना है कि स्वकर के कारण नई कर प्रणाली लागू होगी। इसका सीधा असर उनके बजट पर पड़ेगा। यही कारण है कि इस मुद्दे को लेकर 95 लोगों ने आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। बीते नगर पालिका चुनाव में भी स्वकर का मुद्दा उठा था। इसी से समझा जा सकता है कि शहर की राजनीति में स्वकर का मुद्दा कितना प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें