गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दरौली रेलवे स्टेशन के गेट पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन राकेश कुमार पांडेय (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को केबिन में उनका शव मिला। घटना के बारे में तब पता चला जब ट्रेन गुजरने के बाद भी क्रासिंग का गेट नहीं खुला। गेटमैन की मौत किन वजहों से हुई, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का आने का इंतजार किया जा रहा है।
दिलदारनगर। पिता की मृत्यु के बाद राकेश कुमार पांडेय को वर्ष 2011 नौकरी मिली थी। वह दरौली अपने ससुराल में ही रहकर ड्यूटी करते थे। इधर घटना की जानकारी होने पर यातायात निरीक्षक संजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन विज्ञापन
बीएन मिश्रा, जीआरपी चौकी प्रभारी दिलदारनगर