सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत का काम इन दिनों ठप हो गया है। मरम्मत में जुटी कार्यदायी संस्था की ओर से जगह-जगह ज्वाइंटर के पास होल बना दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने से वहां से गुजर रहे पैदल, बाइक एवं अन्य वाहन सवार हादसे को लेकर सशंकित है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से मरम्मत को लेकर उदासीनता बरती जा रही है उससे काम निर्धारित समय में पूरा हो पाना संभव नहीं लग रहा है। लापरवाही से छोड़े गए होल के कारण दुर्घटना भी हो सकती है। मरम्मत के नाम पर 31 अगस्त तक ब्लाक लिया गया है। इंजीनियर पराग पटेल ने बताया कि एक्सपैंशन ज्वाइंटर न मिलने से काम रुका है आते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।