फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य कुमार ने देश को किया गौरवान्वित : दयालु

विज्ञापन
हथौड़ा गांव में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के दादा विक्रम सिंह यादव को
विज्ञापन
औड़िहार (गाजीपुर)। सूर्य कुमार यादव ने मेहनत, अनुशासन व लगन के बल पर विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विश्व कप जीत में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। ये बातें आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने रविवार को कहीं।
विज्ञापन

आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा पहुंचे थे। उन्होंने सूर्य कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात कर भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप जीत पर बधाई दी। सूर्य कुमार के पैतृक गांव मंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। सूर्य कुमार यादव के दादा विक्रम सिंह यादव ने कहा कि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने अपने विकास कार्यों से जनता का भरोसा जीता है और उनके आगमन से परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है। चाचा विनोद यादव ने आयुष मंत्री दयालु से गांव के ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि, सड़क चौड़ीकरण समेत अन्य मांग रखी। इस मौके पर रामसूरत यादव, आनंद राय, अनिमेष मिश्रा, कैलाश यादव, प्रमोद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें