फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रभावित 52 गांवों में सर्वे पूरा, 74 टीमें सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते प्रशासन हलकान है। गांवों में जहां नागरिकों के सर्वेक्षण का काम चल रहा है, वहीं कोरोना प्रभावित संक्रमित 52 गांवों में सर्वे पूरा कर लिया गया है। अभी अन्य इलाकों के लिए कुल 74 टीमें बनाई गई है। जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिले है वहां भी सर्वेक्षण के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। पिछले 12 दिनों में करीब 36 गांवों से 129 मरीज मिले हैं। सभी जगह टीमें लगा दी गई है जो लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए नाम पता नोट कर रही है।
विज्ञापन

शहर के फुल्लनपुर काली नगर, आमघाट कालोनी, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार समेत अन्य इलाकों में चार टीमें लगाई गई हैं। इसके आशा कार्यकर्ताओं के साथ आंगनबाड़ी को भी शामिल किया गया है। इसी प्रकार, मुहम्मदाबाद नगर के सात वार्डों में भी दो टीमें कार्यरत हैं। रेवतीपुर, देवकली, अठहटा समेत करीब सात गांवों में पहले चरण का सर्वे पूरा कर लिया गया है। पहले के संक्रमित गांव लौलहा, हुरमुजपुर, गठिया, हैदरगंज, नारायनपुर, नवली, गोपालपुर, शुक्लपुरा, खालिसपुर, मदनही, देवकली, सिरसी भोजापुर, महेशपुर और रेवड़िया में भी सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। जिले के तहसील क्षेत्रों के हिसाब से देखा जाए तो कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद और जमानिया में करीब 87 स्थानों पर सवा दो लाख लोगों का सर्वेक्षण कराया गया। इसमें हल्का फुल्का बीमार होने वाले करीब 32 हजार का लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। रामपुर जीवन गांव, पृथ्वीपुर, रेवतीपुर के पकड़ी, सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली, सेंवराई, रेवतीपुर, नसरतपुर, हैदरगंज, जयनगर, गनपा में सर्वेक्षण का काम किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति पर 762 लोगों की सैंपलिंग भी हुई। मुहम्मदाबाद, मनिहारी के चकबाकर, रेवतीपुर, सदर ब्लाक के डिलिया, दुल्लहपुर, मनिहारी ब्लाक के यूसुफपुर खड़बा एवं सदर ब्लाक के बभनौली गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 टीमें बना दी गई है। एसीएमओ डा. केके वर्मा ने बताया कि कोरोना प्रभावित हर क्षेत्र में टीमें काम कर रही है। बीमार लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें