फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसदा को हराकर सुरवत ने जीता प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेशमी देवी फ्री शील्ड वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल सुरवत और परसदा के बीच खेला गया। इसमें सुरवत ने 15-4 से बाजी मारकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता एवं उप विजेता टीम को समाजसेवी कुलभूषण सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले जहानागंज आजमगढ़ और परसदा गाजीपुर के बीच सेमीफाइनल खेला गया। इसमें परसदा ने जहानागंज को 17-16 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में सुरवत और मुबारकपुर आजमगढ़ के बीच मैच खेला गया। इसमें सुरवत ने मुबारकपुर को 15-6 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। रेफरी की भूमिका चंद्रभान राम, दुर्गविजय यादव, शंकर राम, राणाप्रताप सिंह ने निभाई। स्कोरर के रूप में गोविंद राजभर, राहुलदेव सिंह, सुरेंद्र यादव, शिवबचन रहे। इस अवसर पर संतोष राय, शिवकुमार यादव, बसगीत राम, जयराम राम, फूलबदन यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, संजय कुमार, सुनील पांडेय आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में मोहम्मद अनवार आलम को बेस्ट स्मैशर का खिताब दिया गया। अंत में आयोजक सुरेंद्र राम ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें